BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शहीद सैनिकों के परिजनों को नौकरी और मुआवज़े का ऐलान

चंडीगढ़ । गलवान घाटी में हुए टकराव में शहीद हुए चार पंजाबी सैनिकों के परिवारों के साथ दिली अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहीदों के अगले वारिस को सरकारी नौकरी देने के साथ एक्स -ग्रेशिया मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने लद्दाख़ की गलवान घाटी में घटे हिंसक टकराव पर दु:ख ज़ाहिर किया जिसमें इन चार बहादुर सैनिकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की ख़ातिर किये बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जायेगा।
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक घटी हिंसक झड़पों में जानें गवाने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इनके परिवारों को हुए नुकसान का मूल्यांकन नहीं किया जा सकती और न ही भौतिक चीजों के साथ इसकी भरपाई की जा सकती परन्तु मुआवज़ा और नौकरियाँ उनकी कुछ दुख तकलीफ़ें घटाने में सहायक होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँवों में किया जायेगा और इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित जिलों के प्रशासन को भी शहीद सैनिकों के शवों को पूर्ण सत्कार के साथ प्राप्त करने के लिए सभी प्रबंध करने के आदेश दिए।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चारों शहीदों के एक -एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जायेगी। नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण सरकार की नीति मुताबिक 12 -12 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जायेगा। मनदीप सिंह पटियाला जि़ले के गाँव सील का निवासी था जबकि सतनाम सिंह गुरदासपुर जि़ले के गाँव भोजराज से सम्बन्धित था।
इसी तरह दो अविवाहित शहीदों में मानसा जि़ले की तहसील बुढलाडा के गाँव बीरे वाला डोगरा के सिपाही गुरजेत सिंह और संगरूर जि़ले के गाँव तोलेवाल के सिपाही गुरबिन्दर सिंह के परिवारों को 10 -10 लाख रुपए मुआवज़ा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपए और ज़मीन के एवज़ में 5 लाख रुपए) दिए जाएंगे। सिपाही गुरबिन्दर सिंह 3 पंजाब रेजीमेंट से सम्बन्धित थे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More