BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : भाजपा के आधा दर्जन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सौंख। भाजपा नेता के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने पर चार दिन पूर्व दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। और ग्रामीणों द्वारा दो पक्षों को समझौता भी करा दिया गया।

लेकिन चार दिन गुजर जाने के बाद मगोर्रा पुलिस ने भाजपा के आधा दर्जना नेताओं के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना को लेकर जनपद स्तर के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है।


थाना मगोर्रा में पिछले करीब चार दिन पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना मगोर्रा में भाजपा के आधा दर्जना नेेताओं के खिलाफ तहरीर दी थी।

बाद में ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया था। लेकिन घटना के चार दिन गुजर जाने और समझौता होने के बावजूद भी मगोर्रा पुलिस ने भाजपा के मगोर्रा मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य पुत्र, सैक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर प्रदेश संगठन को घटनक्रम से अवगत कराया है।

इसे लेका जनपद के भाजपा नेताओं में खलबली मची हुई है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जितेंद्र सिंह का कहना है कि दो पक्षों में कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट और अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More