देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ट्रैक्टर को निकालने के लिए हुए विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी और इंट पत्थर फिंगने लगे। इस दौरान किसी ने न बच्चों को देखा न बुजुर्गों को। दो बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बात की संभावना बनी हुई है कि दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो सकते हैं। गांव के कुंवरपाल पुजारी और ब्रह्मजीत के बीच पुरानी रंजिश है। रविवार सुबह को दोनों के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग भी हुई। गोली के छर्रे लगने से दो मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल