देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। सम्पूर्ण विश्व में कोरोना वायरस का कहर है। भारत में भी 21 दिन का लाॅकडाउन चल रहा है। ऐसे समय में बाहरी गरीब मजदूर के साथ-साथ शहर के अनेकों गरीब परिवारों पर भोजन एवं खाद्य सामग्री का अभाव हो गया। इस कठिनाई की घड़ी में इन मजदूर परिवारों की मदद के लिये आगे आयी ‘रोटी बैंक मथुरा’, जो कि अन्नमित्र फाउण्डेशन यरजि.द्ध द्वारा विगत 4 साल से संचालित है।
मथुरा में रोटी बैंक की स्थापना करने वाले एवं अन्य शहरों में भी इस मिशन की प्रेरणा बने संस्थापकध्अध्यक्ष इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ ने बताया कि जिस मिशन की शुरूआत भूखे गरीब जरूरतमंदों को खाना खिलाने के साथ-साथ भोजन को बर्बाद न होने के लिये की गई। इस आपदा के समय संस्था ने आगे बढ़कर उन परिवारों को सम्भाला है जो लाॅकडाउन के चलते भोजन के अभाव में दुःखी हैं और ईश्वर से मदद की कामना कर रहे हैं।
लाॅकडाउन घोषित होने के तुरन्त बाद संस्था द्वारा अपना हैल्पलाइन नं. 7417204777 जारी किया और दूसरे ही दिन से सैकड़ों परिवारों को जाँच-परख कर खाद्य सामग्री उपलब्ध करानी प्रारम्भ कर दी। इस कार्य में मथुरा पुलिस प्रशासन, मथुरा वृन्दावन नगर निगम अपना पूर्ण सहयोग कर रहा है। पुलिस पीआरवी वितरण के समय भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्थित करती है। टीम के सदस्य खाद्य सामिग्री देने से पूर्व जरूरतमंद के हाथों को सैनेटाइज भी करते हैं। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में पूड़ी एवं सब्जी के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। संस्थाध्यक्ष इंजी. योगेश शर्मा ने ऐसे सभी परिवारों की देखभाल जब तक लाॅकडाउन रहेगा तब तक करने का विश्वास दिलाया है।
रोटी बैंक मथुरा के कार्य एवं कार्यप्रणाली से शहरभर के लोग भलीभांति परिचित हैं एवं विश्वस्तः हैं, सभी सहयोगी बढ़-चढ़कर हमें आटा, चावल, दाल, मसाले, आलू, सब्जी पहुँचा रहे हैं। टीम के सदस्यों द्वारा पैकिंग की जा रही है। सभी जगहों से जरूरत मंदों की जानकारी कर रहे हैं तथा उन्हें वेरीफाईड करने के पश्चात् उनकी सहायता कर रहें हैं।
इस कार्य में रोटी बैंक मथुरा की समस्य टीम सक्रिय है, मुख्य रूप से सदस्य नारायण दास लखवानी, हरीश खण्डेलवाल, यश मलहोत्रा, नितिन गर्ग, नरेश सैनी ‘बंटी’, विक्की मंगलानी, आशीष गोयल, सोनू शर्मा, पंकज खण्डेलवाल, ठाकुर गोला, सागर बंसल, अरूण कुमार लगातार अपनी सहभागिता कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा भिजवा रहे 1000 पैकेट रोज
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देश पर उनके यहां से एक हजार भोजन के पेकेट बन कर रोजाना जा रहा हैं। इस काम को सूर्यकान्त शर्मा की देखरेख मंे उनके निवास पर किया जा रहा है। मथुरा -वृन्दावन मंे सुबह और सांय लगभग 1000़ भोजन के पैकट रमाकांत की देखरेख मे क्षेत्रों में निरंतर वितरित कियें जा रहे है। वितरण की जिम्मेदारी रामकांत शर्मा ने उठा रखी है।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा