BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में फूटा करोना बम

मथुरा। अनलॉक शुरू हो चुका है और इधर कोरोना वायरस के नए मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। शुक्रवार को 9 नए मरीज मिलने से कुल संख्या 98 पर आ गई है। गुरूवार को पांच कोरोना मरीज मिले थे। दो दिन में 14 कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद हडकंप की स्थिति है। शुक्रवार को जो 9 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं उनमें से सात ग्रामीण क्षेत्र से हैं तथा दो केस शहर से मिला है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के शिवताल कुंडी गुरु नानक नगर के 68 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई। यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर मंे हाइब्रिड पब्लिक स्कूल के सामने रह रही और आगरा के निजी अस्पताल में कार्यरत एक महिला का सैंपल भी कोरोना पाॅजिटिव आया है। जिला अस्पताल टीम महिला कोक्वॉरेंटाइन के लिए वृंदावन के क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है।


वहीं छाता में एक ही कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आये 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।  अस्थाई जेल में बंद यमुनापार अलीपुर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या 98 हो गई है जिसमें 60 स्वस्थ हो गए है। छह मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में फिलहाल कोरोना के 32 एक्टिव केस हैं।


छाता में पूर्व में संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आकर एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित हो गए। इसमें 44 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के अलावा 15 वर्षीय बेटी, एक 6 वर्षीय बेटा और एक 5 वर्षीय बेटी संक्रमित हो गई। इसके अलावा इसी परिवार के एक 40 वर्षीय अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 60 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

जबकि अभी 32 का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में संक्रमण की चपेट में आकर छह लोगों की मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर संजीव यादव ने बताया की लगाकर सैंपलिंग की जा रही है।
 
थाना हाइवे के इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन


रतन लाल फूल कटोरी हायर सेकेंडरी स्कूल में बनी अस्थाई जेल एक बंदी में भी संक्रमण मिला है। इसे दो दिन पहले मिलावटी शराब बनाने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा गया था, इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद हाईवे थाना के इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है इस व्घ्यक्ति ने तमाम जगह पर शराब बेची थी और यह शहर के एक ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी भी करता था। अब इसकी हिस्ट्री तलाशी जा रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More