BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ब्लड बैंक का भी टीम ने किया निरीक्षण

मथुरा। केंद्रीय औषधि विभाग की टीम ने मथुरा के औषधि निरीक्षक के साथ जनपद में कार्रवाई की। ये कार्यवाही नकली दवाओं की सूचनाओं पर की गई। इससे दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी मची रही। जिला महिला अस्पताल एवं संजय बाजार स्थित थोक दवा विक्रेता के यहां से 14 नमूने भरे। एक ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया।
सेंट्रल की ओर से आए औषधि निरीक्षक दिनेश कुमार ने स्थानीय डीआई एके आनंद एवं टीम के साथ जिला महिला अस्पताल के दवा स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से विटामिन ,एंटीवॉयटिक सहित छह दवाओं के नमूने लिए। इसके बाद टीम संजय बाजार स्थित प्रभात मेडीकल स्टोर पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान टीम ने एंटीवॉयटिक,डायबिटीज सहित आठ दवाओं के सैंपल लिए। टीम ने रोटरी ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। यहां ब्लड कम्पोनेंट लगाने के लिए आवेदन किया गया था। कमियां मिली तो उन्हें सुधारने की सख्त हिदायत दी गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More