देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन है। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद से सेना की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के रेडोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार रात से ही चल रही थी। यहां पर सुरक्षा बलों को 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान में जुट गए। पुलिस ने आस पास के घरों को खाली करा लिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद आतंवादियों की तलाश में चलाए गए। अभियान के तहत महगाम इलाके में स्थित रुदवोड़ा गांव में घेरेबंदी डाले सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर देर शाम 7.30 बजे अतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। गांव को घेर रखे सुरक्षा बलों की टीम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना की आतंकवाद-रोधी इकाई राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह शामिल है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 176 बटालियन के जवान, दूसरी आरआर और एसओजी के साथ तलाशी अभियान में निकले हुए थे, तभी यह मुठभेड़ शुरू हुई। इस बीच श्रीनगर में आर्मी चीफ की समीक्षा बैठक में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब जारी रखने की योजना बनाई गई है। एनकाउंटर की यह घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर किए गए हमले के एक दिन बाद सामने आई है। सोमवार (10 जुलाई) को अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में सात लोगों को मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। मारे गए ज्यादा लोग गुजरात के थे। यह हमला अनंतनाग जिले के श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर रात को 8 बजकर 10 मिनट के करीब हुआ था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी