BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हम साथ साथ हैं : ड्यूटी के दौरान सडक पर मनाया साथी महिला सिपाही का जन्मदिन

मथुरा। घर परिवार से दूर कोरोना से जंग लड रहे पुलिसकर्मी संकट की इस घडी में किसी भी तरह अपने उत्साह को कम नहीं होने देना चाहते हैं। इसके लिए जहां एक तरफ सामज के लोग कोरोना फाइटर्स का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मी एक दूसरे की हौंसलाअफजाई का कोई मौका नहीं छोड रहे हैं। ऐसा ही एक दिल को छू जाने वाला वाकया मथुरा के यमुनापर स्थित लक्ष्मीनगर चैराहे पर सोमवार की शाम को सामने आया। जिसने भी इन दृश्यों को देखा उनका दिल भर आया। खाकी को सलाम करने का हर किसी का मन कर रहा था।
थाना हाइवे में तैनात महिला सिपाही बीना मलिक भी दूसरे कोरोना फाइटर्स की तरह अपने फर्ज को अंजाम दे रही हैं। 4 मई को उनका जन्मदिन था। यह पहला मौका था जब वह अपना जन्मदिन नहीं मनातीं। इस बात किा उन्हें कतई मलाल नहीं था भी नहीं था। किसी तरह यह बात साथी कांस्टेबल विनोद कुमार को पता चल गई कि बीना मलिक का जन्मदिन है। इसके बाद उन्होंने एसओ प्रमोद पवार को बाताया और महिला कांस्टेबल को बिना कुछ बताये हुए ही चैराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसओ प्रमोद मलिक ने ड्यूटी पर ही महिला कांस्टेबल का जन्मदिन मनाने का फैसाल किया। अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही महिला सिपाही बीना मलिक को इस बात की भनक तक नहीं थी। जब पूरा इंतजाम हो गया तो उन्हें केक काटने के लिए बुलाया गया। यह सब देख कर महिला कांटेबल की आंखे भर आईं। सडक पर ही उन्होंने केक काटा और अपने अधिकारियों तथा साधी पुलिसकर्मियों का धन्यावाद किया। कांस्टेबल बीना मलिक ने भावुक होकर बताया कि फर्ज के आगे ऐसी हजार खुशियां वह कुर्बान कर सकती हैं लेकिन आज जो अपनापन उनके स्टाफ से उन्हें मिला है इसे वह जीवन भर नहीं भूलेंगी।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More