BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोरोना से बचाने की बडी चुनौती

मथुरा। कोसीकलां कस्बे के एक नामी हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर दंपती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद  से क्षेत्र में खलबली मच गई है। इस हास्पीटल में इस क्षेत्र के लोग बडी संख्या में दिखाने के लिए आते हैं।  
नंदगांव, बरसाना और कोसीकलां के अलावा दर्जनों गांवों के लोगों में इस बात को लेकर आशंका है कि  पुख्ता रणनीति नहीं अपनाई गयी तो आगरा के पारस हाॅस्पीटल जैसा हाल यहां भी हो सकता है। इस का खामियाजा पूरे क्षेत्र को भुगतना पड सकता है। किसी भी बडी आफत में पफंसने से बचने के लिए लोगों ने अपने स्तर से भी प्रयास शुरू किये हैं। बरसाना में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के साथ बैठक कर बरसाना को पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया था। बरसाना को जाने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर बैरीकेडिंग कर दी गई थी। कुछ रास्तों को ग्रामीणों ने अपने स्तर से ही ब्लाक कर दिया था। बारही लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इस फैसले से स्थानीय पुलिस थाने को भी अवगत करा दिया गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने इस का विरोध किया प्रशासन से मदद नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को ये बैरियर हटाने पडे। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन जितनी सतर्कता हाॅटस्पाॅट में बरत रहा है उतनी ही सतर्कता उन क्षेत्रों में भी बरती जानी चाहिए जहां अभी मरीज नहीं मिले हैं। जितने क्षेत्रों को बचाया जा सकता है उतना ही बेहतर है। दो दिन के लिए बरसाना के बाजार को पूरी तरह से बंद किया गया है। सोमवार को बरसाना की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
 डॉक्टर दंपती को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल को सील करने के साथ एक किमी का एरिया सील कर दिया गया है। माता-पिता का सैंपल लेने के साथ ही हॉस्पिटल के चालीस कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। इस हॉस्पिटल में नंदगांव, बरसाना, कोसी के ग्रामीण क्षेत्र के मरीज न केवल परामर्श लेने आते रहे हैं, बल्कि हॉस्पिटल में भर्ती होकर ऑपरेशन भी कराते रहे हैं। यहां आम दिनों में चार सौ से पांच सौ मरीजों की ओपीडी होती है। लॉकडाउन के दौरान भी यहां मरीजों को परामर्श दिया गया है।  20 अप्रैल से अब तक किए गए ऑपरेशन और ओपीडी में आए मरीजों की सूची खंगाली गई। पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। करीब चालीस कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा व एएनएम की मदद से उन लोगों की तलाश की जा रही है, जो पिछले दिनों हॉस्पिटल पहुंचे थे। दरअसल, संक्रमित मिले कोसीकलां के डॉक्टर दंपती से बड़ी संख्या में बरसाना के मरीज दवा लेकर आए हैं। ऐसे में उन्हें लेकर दहशत है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More