BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसाना पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

मथुरा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपियों की धरपकड तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजाद पाल सिंह ने बताया कि ऐसे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके गैरजमानती वारंट जारी हो चुके थे। इन्दर उर्फ इन्द्रजीत पुत्र बिजेन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी कमई थाना बरसाना, रामगोपाल पुत्र सुक्खी उम्र 33 वर्ष निवासी कमई थाना बरसाना, नेत्रपाल उर्फ नेमपाल पुत्र दुर्गपाल जादौन उर्फ दुर्गा उम्र 40 वर्ष निवासी कमई थाना बरसाना, बैनामी पुत्र श्यामसिंह उम्र 36 वर्ष निवासी कमई थाना बरसाना तथा शिवलाल पुत्र लोकाराम निवासी भडौखर थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकडा


थाना बरसाना पुलिस ने चोरी की मोेटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चैकी  इंचार्ज हाथिया उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने चैकिंग के दौरान 12.10 बजे, श्री जी टाउनशिप के गेट के सामने से मुकेश पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव डाहरौली थाना बरसाना को गिरफ्तार किया।

तमंचा कारतूस के साथ दो दबोचे


थाना मांट पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रोहन उर्फ मंगली पुत्र इतवारी निवासी नंदनगरिया थाना मांट के कब्जे से एक तमंचा 12 वोर और तीन कारतूस बरामद किये हैं। वहीं थाना फरह पुलिस ने ओमवीर सिंह पुत्र अख्तयार सिंह निवासी ग्राम बेरी थाना फरह को एक तमंचा 315 वोर और दो कारतूस के साथ दबोचा है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More