BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : 50 लाख तक का लोन

मथुरा। दवा, मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने बनाने वालों को सिंडबी बैंक 50 लाख रूपये तक का लोन देगा। आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो इसके लिए बैंक आगे आया है। जनपद की दवा, मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने बनाने वाली लघु एवं मध्यम श्रेणी की उद्यम इकाईयों को 50 लाख रुपये तक ऋण सहायता देने का ऐलान किया है। इसके लिए बैंक ने उद्यमियों से उनकी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक कोराना महामारी के दौरान में आगे आयी है। इस दौरान बैंक ने जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। बैंक इसमें उनसे ऐसे उद्यमियों को 50 लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कराने को कहा है जो उद्यमी अपनी इकाईयों में दवा, मास्क, हैंड सेनेटाइजर, दस्ताने आदि का निर्माण करते हों अथवा निर्माण कर सकते हों। बैंक ऐसे उद्यमियों को इसमें ऋण सहायता प्रदान करेगी जो दवा, मास्क, हैंड सेनेटाइजर, दस्ताने आदि की आपूर्ति अथवा सप्लाई भी करते हों। कोरोना संक्रमण के काल में यह लोन इसलिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे इस दौरान कहीं भी आवश्यक दवाएं, मास्क, हैंड सेनेटाइजर, दस्तानों की आपूर्ति में कमी न होन पाए वहीं पर्याप्त उपलब्धता होने से इनकी कालाबाजारी भी रुक सकेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More