देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय किसान यूनियन 21 दिसम्बर को किसान हल क्रांति आंदोलन शुरू कर रही है। किसान अपने कृषि यंत्र लेकर के जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। जिसमें ट्रैक्टर, हल, हावड़ा, खुरपी दरांती, कुदाल आदि यंत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाकियू पदाधिकारी लगातार किसानों के साथ संपर्क कर रहे हैं।
भाकियू की मांग हैं कि किसान को किसान की फसल के समय बिजली नहीं मिल पा रही है। दूसरी ओर बिजली के बेतहाशा रेट बढ़ाए गए हैं। किसान गोवंश से पूरी तरह तंग आ चुका है। आवारा गौवंश ने किसानों की फसलों को पूरी तरह चैपट कर दिया। जिसके लिए शासन स्तर पर ठोस कदम उठाकर संमस्या से किसानों को निजात दिलाई जाए। किसान को किसान की फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। लाभकारी मूल्य निर्धारण के लिए किसान आयोग का गठन कराया जाए। अन्नदाता किसानों की खुशहाली व आत्म हत्या को रोखने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। ग्रामीण क्षेत्रोमें भारी तादात में सड़कें बिल्कुल खस्ता हालत में पड़ी हुई जिनको मुख्यमंत्री के कहे अनुसार गड्ढा मुक्त कराया जाए। रजवाह में पानी समय से नहीं आता है। किसानों को सिंचाई के लिए रजवाह में पानी अविलम्ब छुडवाया जाए। नेहरों की सफाई कागजों पर कराई जाती है नेहरों कि नहीं जिसकी जांच उच्च स्तर से कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यबाही कराई जाए। किसान को बिजली दी जाती है उन लाइनों की हालात बिल्कुल बेकार है। टूटी व जरजर पड़ी लाइनों को मरम्मत कराया जाए। किसान को जिन बिजली लाइनों से बिजली दी जाती है उनकी मरम्मत कराई जाए। किसान के यहां पर्याप्त वोल्टेज होने चाहिए। किसान के टुबेल पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ होना चाहिए। गांवों को विद्युतीकरण के माध्यम से जो लाइने बनाई गई है, टोटल पर्यावरण को क्षति पहुंचाई गई है इतने इतने वृक्षों मेंहोकर लाइन लगाई गई है जो जरा सी हवा या बरसात होती है तो गांव को भी लाइट नहीं मिल पाती है इसका निस्तारण किया जाए। किसान को किसान की फसल की सिंचाई हेतु बिजली मुफ्त दी जाए। किसानों की समस्या हैं कुछ राष्ट्रीय मुद्दे हैं।













Related Items
हम दो हमारे दो के नारे ने एक खामोश क्रांति को अंजाम दिया
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा