BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कांग्रेसियों को जमानत

मथुरा। तीन जून को प्रदर्शन के दौर कलक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार हुए नौ कांग्रेसियों को शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिली। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से जमानत कराने का प्रयास किया गया था जिसमें सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के प्रयास किये गये जिनमें शुक्रवार को सफलता मिल गई।

ज्ञात रहे कि तीन जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत नहीं हो पाने से नाराज कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिलाधिकारी से भी उनकी कहासुनी हुई थी। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी और महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा सहित कुल 9 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया था।


कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी वीनिस सनवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी एवं महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा सहित कुल 9 कांग्रेस नेताओं को 3 जून को शांति भंग में गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेजा गया था। इस आदेश को जनपद न्यायालय में चुनौती दी गयी थी। पुनरीक्षण याचिका को अंगीकृत करते हुए न्यायालय ने यह आदेश पारित किया है। कांग्रेसी इसे अपनी जीत बता रहे हैं।

जमानत के लिए प्रयास करने वाले अधिवक्ताओं पूर्व उपाध्यक्ष बार एशोसियन मधुवन दत्त चतुर्वेदी, सचिव  बार एशोसियन मथुरा विशाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष बार एशोसियन मथुरा सुशील शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष बार एशोसियन कहैया लाल शर्मा, रवि शंकर उपाध्याय, अजय कुमार शर्मा, अश्वनी शुक्ला, प्रखर चतुर्वेदी, अरुण भारती, अमित जैन का जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी ने आभार जताया है।

इस दौरान श्याम सुंदर उपाध्याय, ठा सोहन सिह सिसौदिया, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, अब्दुल जबबार, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कीरती कौशिक, नूतन बिहारी पारीख, पं तपेश गौतम, पं सुनील उपाध्याय, कांती प्रसाद गर्ग, राहुल अरोडा, विपुल पाठक, निशांत शर्मा, अरुण शर्मा, श्याम दुबे, राजू फारुखी, बबलू चैहान, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More