BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दुकानदारों से कहा सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं

मथुरा। लाॅकडाउन 4.0 में मिली रहत के बाद बाजार में कुछ रौनक लौटी है। करीब दो महीने तक दुकान, प्रतिष्ठानों पर ताले पडे रहे। दुकान खुली तो कुछ राहत मिली अब चिंता इस बात की है कि यह खुशी छिन ना जाये। कोरोना के मरीज अगर दोबारा मिलते हैं तो हाॅटस्पाॅट में दुकानों को फिर बंद किरा दिया जाएगा। इस अप्रिय स्थिति से बचने के लिए व्यापारी संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिससे कोरोना ने भी बचे रहें और रोजगार भी चलता रहे।
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से ट्वीटर निवेदन किया है कि साप्ताहिक बंदी के दिन सभी बाजारों को सेनिटाइज कराया जाए। साथ ही दुकानदारों और जनता से मास्क और सोशल डिस्टनसिंग बनाकर कार्य करने की अपील की। फैडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि फैक्ट्री मालिक अपने स्टाफ और श्रमिकांे का विशेष ध्यान रखें। बाजार और फैक्ट्री संचालन की जो छूट प्रशासन ने दी है कोई भी उसका मतलब यह न समझे कि कोरोना भारत से चला गया है।
वहीं होली दरवाजा के चारों ओर के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की खबरों से व्यथित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जन जागरूकता अभियान चलाया। दुकनदारों को बताया गया कि वे सोशल डिस्टेंस तोड़ने वालों को कोई सामान न दें। मास्क पहनें व सेनेटाइजर काउंटर पर रखें। इसके साथ ही ग्राहकों को भी जागरुक किया गया।
शुक्रवार को होली गेट क्षेत्र के बाजार के खुलने के बाद यहां सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ीं। होली गेट पर तो जाम के हालात रहे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा रहा।

एसडीएम, क्षेत्राधिकारी ने किया बाजारों का निरीक्षण
सोमवार को गोवर्धन में एसडीएम राहुल यादव और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने सख्ती बरतते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों  के साथ बाजारों का भ्रमण किया और सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे वही पुलिस द्वारा कुछ दो पहिया वाहन चालकों के भी चालान काटे गये। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि दुकानों पर सैनिटाइजर ना रखने वाले मास्क न लगाने वाले तथा अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों के चालान काटे गए हैं जिससे आगे के लिए वह इसकी उपयोगिता को समझें साथ ही दुकानों को खोलने के असमंजस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि अभी 31 मई तक व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन अगर कोई समस्या है तो व्यापारियों के साथ एक बार फिर बैठ कर उसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More