BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे : सीएमओ

मथुरा। कोरोना संकट काल में भी कुछ लोग उसी तरह से व्यवहार कर रहे हैं जैसा वह करते आ रहे हैं। उनके लिए हालत कैसे भी हों कोई फर्क नहीं पडता। सोमवार को मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा. संजीव यादव जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां के हालातों को देख कर असहज हो उठे। यहां तक कि स्टाफकर्मी और चिकित्सक ही बिना किसी सूचना और छुट्टी के नदारद  थे।

 

जब इस बारे में स्वास्थ्य केद्र प्रभारी बिजेन्द्र सिंह सिसोदिया से सीएमओ ने पूछताछ की तो वह भी कोई संतोश जनक जाबव नहीं दे सके। इसके बाद सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों और चिकित्सक का अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिये।

 

निरीक्षण में उन्होंने दवा वितरण खिडकी, मुख्य गेट की टूटफूट को ठीक करने को भी कहा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाने तथा दीवारों पर सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश लिखने के निर्देश दिये। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर डा. प्रमुद भार्गव, स्टाफ नर्स नीलेश चाहर, सफाईकर्मी सुरेश कुमार, संविदा स्टाफ नर्स योगेश कुमारी, नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलदीप सारस्वत, बीपीएम प्रबल प्रताप सिंह, स्टाफ नर्स कमला कुमारी, आप्टोमेट्रिस्ट सुरेन्द्र कुमार, स्टाफ नर्स पूनम मिश्रा अनुपस्थित मिले।

 

सीएमओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेटन काटने के निर्देश दिये। अस्पताल की साफ सफाई, व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ आपातकालीन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं पूर्ण सावधानी एवं इनफेक्शन प्रीवेंशन के सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिये।

 

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक बीएस सिसोदिया, चिकित्साधिकारी डा.सोनल शर्मा, डा.शिवांगी दीक्षित, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।  
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More