BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट का माल खरीदने वाला गिरफ्तार, आभूषण, नकदी बरामद

मथुरा। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय लुटेरा नीरज उर्फ भप्पाड़ी और लूट का माल खरीदने वाला स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी हुए लाखों रुपए के सोने आभूषण, नकदी और लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। भप्पाड़ी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी के साथ ही मथुरा पुलिस ने लूट सहित दस आपराधिक घटनाओं का माल बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा के मुताबिक मथुरा जनपद और आसपास के क्षेत्र में आठ लूट और आपरधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय लुटेरा नीरज उर्फ नरेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी गांव राल को अमरनाथ स्कूल के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लूट का माल खरीदने वाले स्वर्णकार मुकेश वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी महेन्द्र नगर सौख रोड को भी गिरफ्घ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई 04 चेन पीली धातु व लूटी हुई नकदी 19220 रूपये व घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर लगी हुई मोटर साईकिल अपाचे रंग काला बरामद की गई। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही मथुरा और आसपास के क्षेत्र में लूट की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं का माल बरामद हुआ है।
कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि लुटेरे भप्पाड़ी पर जनपद एवं अन्य जनपदों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि लूट का माल खरीदने वाले मुकेश वर्मा के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More