देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को ‘‘आपदा‘‘ घोषित किया गया है। इस मानवीय त्रासदी के समय देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि इस चुनौती से निपटने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस त्रासदी से निपटने के लिए जिलाधिकारी दैवीय आपदा राहत कोष मथुरा के नाम से भारतीय स्टेट बैंक कैन्ट शाखा मथुरा संचालित बैंक खाता संख्या-39241763447 आई.एफ.एस.सी. कोड एस.बी.आई.एन.0005716 में अपनी स्वेच्छा से सहयोग धनराशिक चैक, आरटीजीएस एवं ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं, ताकि सहयोग के रूप में प्राप्त धनराशि का उपयोग कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के चिकित्सकीय उपचार एवं उससे संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय किये जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष उ0प्र0 शासन को भेजी जा सके। जिलाधिकारी ने अनुरोध किया है कि आप सब अपने सामाजिक और नैतिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव की भांति प्रतिबद्ध रहते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज