BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

मथुरा। ब्रज के ख्याति प्राप्त विद्यालय रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विविध् सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, बल्देव क्षेत्र के विधयक पूरन प्रकाश तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन वीरेन्द्र गोयल, निदेशिका लता गोयल, निदेशक अभिषेक गोयल, पूजा गोयल, श्री हिमांशू गोयल एवं रोहिणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
हेमन्त बृजवासी, होशियार बृजवासी तथा अजय बृजवासी ने भजनों की सरस प्रस्तुति देकर परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। विद्यालय के प्रधनाचार्य राजेश शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीकान्त शर्मा, पूरन प्रकाश व शैलजाकान्त मिश्र व प्रबंध् समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण स्मारिका के संपादक शिवदत्त
चतुर्वेदी, हेमेन्द्र प्रताप सिंह तथा दीपक चैधरी के साथ किया।
श्री शैलजाकान्त मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल प्रतिवर्ष प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है। यह विद्यालय ब्रज क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों में से एक है। पूरन प्रकाश ने कहाकि रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल ब्रज क्षेत्रा का विख्यात विद्यालय है। मैं छात्रा विकास के लिए तथा ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए तथा विद्यालय के सहयोग के लिए सदा तत्पर रहूंगा। श्रीकान्त शर्मा ने छात्रा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पढाना और कुछ नया करने की कोशिश करना। यह कोशिश ही व्यक्ति को सपफलता के आयाम पर पहुंचाती है।
शिक्षा मनुष्य के जीवन को आलोकित करती है।
तत्पश्चात वार्षिकोत्सव का केन्द्र एवं मनोहारी नाटक ‘लोहे का घोड़ा’ का मंचन विद्यालय के छात्रा छात्राओं द्वारा किया गया। इस नाटक ने दर्शकों को अपनी परंपराओं एवं संस्कृति को बचाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा कीर्तिमान स्थापित करने वाले छात्रा-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More