BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल का मोदी पर वार, कहा- PM की गलत नीतियों के कारण मरे निर्दोष लोग

राहुल का मोदी पर वार, कहा- PM की गलत नीतियों के कारण मरे निर्दोष लोगनई दिल्ली । अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों की वजह से आतंकियों ने घाटी में पैर पसारे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि पीएम की गलत नीतियों के कारण देश को काफी नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि पीएम मोदी ने थोडे समय के राजनीतिक फायदे के लिए पीडीपी से जो गठबंधन किया है, वह देश की सुरक्षा पर भारी पडा। 

साथ ही राहुल गांधी ने लिखा कि पीएम मोदी के व्यक्तिगत फायदे के कारण निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पडी और देश को राजनीतिक नुकसान हुआ। ज्ञातव्य है कि सोमवार को कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर हमला कर दिया था। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए। 

महबूबा ने की थी कश्मीरियों की तारीफ:

वहीं जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने आज कश्मीरियों की तारीफ की। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले से हर कोई दुखी है, यह एक निंदनीय घटना थी। महबूबा ने कहा कि काफी वर्षों के बाद कश्मीर किसी मुद्दे पर एकजुट हुआ है, हर कश्मीरी को इस हमले से दुख हुआ है। 

कश्मीर कभी भी ऐसे हमलों के साथ नहीं है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर आते हैं और कश्मीर के लोग उनकी सेवा भी करते हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि कोई कितनी भी कोशिश करले लेकिन कभी भी कश्मीरियत खत्म नहीं होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More