देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद बुधवार से ठा.द्वाकराधीश मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। नगर निगम द्वारा मंगलवार को भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर समेत हॉटस्पाट से जुड़े इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए सेनेटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही चार हजार गरीब व मजदूरों को भोजन के पैकट बांटे गए।
मंदिर ने आठ झांकियों में से मात्र राजभोग और शयन की झांकी के ही दर्शन कराने का निर्णय लिया है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आराध्य के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के दौरान किसी प्रकार का चरणामृत, भोग, प्रसाद आदि कार्यक्रम नहीं होगा। मंदिर के अंदर परिक्रमा नहीं लगाई जाएगी। कोई भी भक्त ठाकुर जी का फोटो, वीडियो नहीं बनाएगा। केवल दर्शन करेगा और वहां से यथाशीघ्र निकल जाएगा।
तिवारी ने कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार से आने के लिए भक्तों की लाइन लगवाई जाएगी और निकास द्वार दो नंबर गेट से उन्हें बाहर निकाला जाएगा। होलीगेट की ओर से तथा चैक बाजार की ओर से ट्रैफिक रोका जाएगा, तभी दर्शनार्थी नियमित रूप से दर्शन कर पाएंगे। बाकी छह झांकियों की सेवा अंदर ही अंदर चलती रहेगी। उस पर कोई अंतर नहीं आएगा। इस दौरान अंदर की सभी व्यवस्थाएं जो कोरोना वायरस से बचने के लिए बताई गई हैं, उन सभी व्यवस्था को मंदिर प्रशासन मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने 65 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं से दर्शन हेतु मंदिर में नहीं आने की अपील की है।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य