देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन के मुडिया मेला को राजकीय दर्ज मिलने के बाद कान्हा की नगरी को एक और सौगात जल्द मिलने जा रही है। बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होली को राजकीय मेला का दर्ज दिये जाने की कवायद प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। शासन ने इसकी रिपोर्ट मथुरा के जिलाधिकारी से मांगी है। प्रदेश सरकार के अनुसचिव ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट डीएम से देने को कहा है। इसमें क्षेत्रीय लोगों की राय भी लेनी है। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा। बरसाना में श्रीजी राधारानी मंदिर, कीर्ति मंदिर, दानगढ़-मानगढ़ मंदिर, जयपुर मंदिर, सांकरी खोर मंदिर, चित्रासखी मंदिर आदि प्रमुख मंदिर हैं। बरसाना में लठामार होली, राधारानी का जन्मोत्सव (राधाष्टमी), बूढ़ी लीलाएं मुख्य आयोजन होते हैं।बरसाना का होली मेला राजकीय घोषित होने के बाद सरकार से इस आयोजन के लिए आर्थिक मदद मिलने के साथ यहां के विकास के लिए भी अतिरिक्त फंड सरकार जारी करेगी। वर्तमान में राधारानी की यह स्थली संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। यहां के लिए यातायात के साधन नहीं हैं। सभी मार्गों की स्थिति खराब है। जाम की स्थिति भी यहां बनी रहती है।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव