देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बुधवार को भारत बंद के ऐलान के बाद जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन हालातों से निपटने के लिए तैयार है। निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले तथा नागरिकता संशोधन विधेयक व एनआरसी को लेकर विभिन्न संगठनों राजनीतिक दलों मैं विरोध स्वरूप प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है। विगत में प्रदेश के कई जनपदों में कानून व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। वर्तमान में कानून व्यवस्था की संवेदनशील परिस्थितियां विद्यमान है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों एवं संगठनों द्वारा नागदा संशोधन विधेयक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान कतिपय घटित घटनाओं को लेकर 8 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारत बंद किये जाने का आह्वान किया गया है। इस प्रकार अन्य विरोध प्रदर्शनों के निकट भविष्य में होने की भी संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दिनांक 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजित होगा। शरारती वह समाज विरोधी तत्व शांति का व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं ऐसे व्यक्तियों को पूर्व में चिन्ह अंकित कर पाना संभव नहीं है तथा समय भी कम है। उनको नोटिस देकर सुनवाई करना भी संभव नहीं है।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने जेएनयू मंे हुए हमले के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। संगठन का अरोप था कि जूएनयू में पुलिस की परवाह किये बिना वामदलों से जुडे छात्र संगठनों के नेताओं को नकाबपेशों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। जबकि पुलिस कैंपस के बाहर खडी रही। अराजक तत्वों को विश्वविद्यालय परिवर में पुलिस द्वारा प्रवेश दिया गया और गुंडागर्दी करने दी गई।













Related Items
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव