BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : रेड जोन में जाने से बचने के लिए लगातार रणनीति बदल रहा प्रशासन

मथुरा। कोरोना वाइरस के बढते प्रभाव से बचने के लिए जिला प्रशासन लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रहा है। अब अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग की रणनीति बनाई गयी है। रेड जोन में जाने से बचने के लिए जिला प्रशासन के पास आखिरी मौका है। जनपद में कोरोना पाॅजिटिस की संख्या 16 तक पहुंच गई। इस संख्या को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार हालात की समीक्षा कर बदली हुई रणनीति पर काम कर रहा है। साथ ही ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो कोरोना की चपेट में आने पर गंभीररूप से बीमार हो सकते हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने निर्देश दिये कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रत्येक तैयारियों का मूल्यांकन करते रहें एवं कोरोना वायरस के पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जांच की जाये। उन्होंने कहाकि जिन क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव आये हैं, उन क्षेत्रों का सर्वे कराने के साथ-साथ ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष है या पूर्व में ही किसी बीमारी से ग्रसित है, उनकी प्राथमिकता के आधार पर सम्पलैंगिं करायी जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने जनपद में कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों के काॅन्टेक्ट के विषय में डाॅक्टरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित का नाम लेते हुए उस पीड़ित के काॅन्टेक्ट में आये लोगों की जानकारी ली तथा उनके सम्पर्क में आये कितने व्यक्तियों को क्वांरटाइन किये गये और कितनों की जांच भेजी गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक क्राइम राधेश्याम राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, एसीएमओ डा. राजीव गुप्ता, डा. दिलीप गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक वार्ड ब्वाय और एक महिला के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद वृंदावन सीएचसी को सील कर दिया गया है। सीएचसी के स्टाफ सहित 78 लोगों को इसी सील अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। 

हाॅटस्पाॅट की  लगातार निगरानाी
हाॅटस्पाॅट ऐरिया की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह का मूवमेंट रोकने के लिए अधिकारी बेरियर पर पहुंच कर लगातार सुरक्षाकर्मियों से बात कर रहे हैं। किसी भी तरह से हाॅटस्पाॅट ऐरिया में किसी तरह की कोई कोताही बरतने के मूड में जिला प्रशासन नहीं है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More