BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : रिकार्ड खराब करने वालों पर होगी कार्यवाहीः सीएमओ

मथुरा। जनपद में टीकाकरण के अन्तर्गत सघन अभियान चलाकर षतप्रतिषत उपलब्धियों के लिए
भारत सरकार द्वारा दिसम्बर से सघन मिषन इन्द्र धनुष अभियान प्रारम्भ करने का प्रस्ताव है।
इस अभियान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देषन में 21 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न विकास खण्डों में बैठकें कर हाईरिस्क एरिया चिन्हित करते हुऐ कार्ययोजना बनायी जा रही है। जिसके क्रम में सोमवार को चैमुहा, मांट, राल, फरह एवं गोवर्धन में बैठकों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैमुहां पर मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. षेर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राल पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एके गुप्ता की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों के माध्यम से समस्त महिला कार्यकत्रियों, आशाओं, पर्यवेक्षकों, चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों को आगामी माह दिसम्बर में प्रारम्भ होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुऐ नियमानुसार कार्यवाही के लिए सख्त निर्देष दिये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चेतावनी सहित निर्देशित किया गया कि समस्त गतिविधियां समयबद्ध हो चाहिए। निशिचत कार्ययोजना बना कर शतप्रतिशत उपलब्धियां सुनिशिचत की जायें। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण जनपद के परिणाम खराब होते हैं तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More