देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का निस्तारण अगले समाधान दिवस से पहले आवश्यक रूप से कर दिया जाय और जो जनशिकायतें निस्तारण नहीं की जा सकी हैं, उस संबंध में पूरी जानकारी शिकायती रजिस्टर में अंकित की जाय कि किस कारणवश शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका है।
यह निर्देश जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गोवर्धन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन फरियादियों को सुनते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी विभागों के शिकायती रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए समय सीमा निश्चित करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवश्यक रूप से संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहें, जो अधिकारी समाधान दिवस में अनुपस्थित पाया जायेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
श्री मिश्र को रहीश पुत्र निरीश निवासी ग्राम हाथिया तहसील गोवर्धन ने शिकायत की कि मौजा हाथिया की नई पट्टी भूमि खाता संख्या-1003 एवं खसरा संख्या-865 पर कुल रकवा 0.4580 हैक्टेयर पर हो रहे अवैध कब्जा को हटवाने तथा खड़ी फसल को काटने से रोके जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिस पर उन्होंने संबंधित एसडीएम जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार नरेन्द्र सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी रसूलपुर तहसील गोवर्धन ने अपने दाखिला खारिज करने की मांग करते हुए कहा है कि उसे दाखिला खारिज न करने के कारण क्रेडिट कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेखपाल से अनेक बार निवेदन करने के पश्चात भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी राहुल यादव, सीओ गोवर्धन वरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
गृह मंत्रालय की टीम ने मणिपुर का दौरा किया, सरकारी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की