देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(संजीव सिंह)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए डॉव सतीश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उवप्रव शासन द्वारा योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उवप्रव को ष्सी एम कोविड केअर फंड में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रुपये 76 करोड़ 14 लाख 55 हजार 537 की धनराशि का चेक भेंट करने पर हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा है कि कोरोना महामारी से सभी मिलकर ही लड़ सकते हैं। जहाँ सोशल डिस्टेंस की महती आवश्यता है वहीं आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता है। शिक्षक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध है, इसलिए मानवीय संवेदनाओं के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा ने शासन एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना महामारी से लड़ने का संकल्प लेते हुए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का सहमति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी (बे.शि.) मथुरा, जिलाधिकारी मथुरा, मुख्यमंत्री, उवप्रव शासन एवं महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उवप्रव शासन लखनऊ को 28 मार्च को प्रेषित किया था। संगठनों की सहमति के आधार पर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को धनराशि भेंट करने पर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को एक दिन का वेतन देने पर आभार व्यक्त किया गया है। जिला महामंत्री अंजना शर्मा, हेमराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, अंजलि पंवार, इंद्रपाल सिंह, गोविंद सिंह, ऊषा पचैरी, हरीओम गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, गोवर्धन दास गुप्ता, जयवीर सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, बच्चू सिंह, तेज सिंह रावत, अशोक शर्मा, कमलेश चैहान, संजीव कुमार, राधा बल्लभ शर्मा, सुरेन्द्र यादव, अनुरूद्ध कौशिक आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा