BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से युवक की मौत

मथुरा। राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडरारी में शादी समारोह के बाद खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया जब कार्यक्रम को खत्म कर शादी समारोह में आये टेंट का सामान ट्रेक्टर में रखते समय अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी युवक की मौत से शादी के माहौल के परिवार मे कोहराम मच गया सूचना पर राया पुलिस घटना स्थल पर पहुच गयी और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया.

प्राप्तजनकारी अनुसार थाना राया क्षेत्र के गांव पडरारी निवासी बच्चु सिंह की पुत्री की गुरुबार को  शादी  थी शुक्रवार को पुत्री की विदाई के बाद टेंट का समान आदि ट्रेक्टर में रखते समय अचानक हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा इस दौरान  बच्चु  सिंह का पुत्र संजय उम्र 32 वर्ष की लाइन की चपेट में आकर मौत हो गयी बताया जाता है.

मृतक की शादी अभी 3 साल पूर्व ही हुई थी जिसके 2 पुत्रियां है पिता की मौत से जहाँ पुत्रियों सहित परिजनों का  रो रोकर बुरा हाल है वही बुजुर्ग माँ बाप का सहारा उनकी  आंखों के आगे ओझल हो गया  सूचना पर थाना राया प्रभारी सूरज प्रकाश घटना स्थल पर पहुच गए और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More