देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने के साथ लक्ष्य को साधने की दशा में मेहनत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ऐसे संस्थान छात्रों के उज्जवल भविष्य को बनाने में सहायक हो सकते हैं। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने मुख्यअतिथि के रूप में व्यक्त किये। वह दी ट्वाइलाइट क्लासेज के सत्र 2018-19 के मेधावी छात्र सम्मान तथा पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किये।
दी ट्वाइलाइट क्लासेज डीग वाली हवेली, लाल दरवाजा में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह के सत्र 2018-19 के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने संस्थान की प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को और अधिक परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को साधने के प्रयास करने चाहिए तथा संस्थान छात्रों के उज्जवल भविष्य को बनाने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने इस अवसर पर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. डीएन गौतम ने अपने उद्वोधन में बेटी पढाओं बेटी बचाओं पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया उन्होंने बताया कि एक बेटी एक परिवार को नहीं बल्कि दो परिवारों को शिक्षित करती है उन्होंने बालिकाओं की बढती सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने अध्यापकों के दिशा निर्देश में आगे बढने को प्ररित किया उन्होंने बच्चों को एकाग्रचित होकर पूर्ण मनोयोग से मेहनत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अमरनाथ विद्या आश्रम के श्रेय अग्रवाल तथा कान्हा माखन पव्लिक स्कूल की रीति अग्रवाल को 97 प्रतिशत अंक करने वाले। तथा अन्य छात्र-छात्राओं में कनक अग्रवाल 93 प्रतिशत हर्ष वर्मा 93 प्रतिशत, प्रियाशु 92 प्रतिशत विदूषी 92 प्रतिशत केशव, आकृति, लताशा आदि जिन्हें पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के प्रबन्धक डा. बीपी शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अतिउत्साह से बचने की सलाह भी दी। मुख्यअतिथि पाराशर को स्मृतिचिन्ह देकर सचिन शर्मा, विशिष्ठ अतिथि डा. डीएन गौतम का स्वागत संस्थान के निदेशक भरत शर्मा ने किया। संस्थान के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा का सम्मान मानवाधिकार संस्था के जिला सचिव नारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की निदेशिका रेखा शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. राजीव शर्मा, डा. दीपक शर्मा, रेनू शर्मा, बबली शर्मा, सीमा शर्मा तथा संस्थान के अध्यापक आयुष, नरेन्द्र सिंह, नरेश, सागर, देवांशी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा
पेरिस ओलंपिक: 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल, लवलीना, लक्ष्य सेन, हॉकी टीम पर होगी नजर