देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्कूल बैग व शर्ट स्वाट व कोसी पुलिस ने किए बरामद
मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के गेट से हुए बालक के अपहरण की साजिश 20 लाख पाने के लिए रचने वाले दो मास्टर माइंडों सहित तीन लोगों को स्वाट व कोसी पुलिस ने रविवार देरसायं गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें आज एसएसपी कार्यालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि लक्ष्मन का अपहरण करने की साजिश रचने वाले स्वाट व पुलिस टीम ने रविवार गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत हुए आठ वर्षीय बालक लक्ष्मन की बुद्धिमानी और होशियारी के कारण पुलिस को पता चला कि दो अपहरकर्ताओं में से एक का नाम कृष्णा है। बालक ने बदमाशों की हुलिया भी बताया। पुलिस द्वारा जब कृष्णा के बारे में पता किया तो उसकी पूरी हिस्ट्री पुलिस के पास आ गई। एसएसपी द्वारा लगाई गई चार टीमों ने मास्टर मांइड कृष्णाकांत पुत्र हरीशचंद निवासी बठैनगेट कोसी को दबोच कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बालक लक्ष्मण का पिता बस स्टैण्ड के पास कपड़े की दुकान चलाता है, अपहृत के पिता राजू उर्फ राजकुमार की दुकान के सामने विनीत उर्फ वीनू पुत्र राम बहादुर निवासी बैंक काॅलौनी कोसी की दुकान है जिससे उसका झगड़ा चलता रहता है। राजू उर्फ राजकुमार ने गोपाल बाग पर स्थित एक प्लाट बेचा था जिसका पैसा उसके पास आया हुआ था तथा यह जानकारी विनीत उर्फ वीनू को थी। विनीत उर्फ वीनू ने अपने दोस्त इन्द्रजीत उर्फ इन्दर पुत्र विजय सिंह निवासी गिर्राज काॅलौनी कोसी को बताया कि इसके पास काफी पैसा है और अगर इसके लड़के का अपहरण करने पर बीस लाख रूपए मिल सकता है तथा लड़के की पहचान कराई। बीस लाख रूपए के लालच में कृष्णा तथा उसके साथी इन्द्रजीत के साथ घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल इन्द्रजीत उर्फ इन्दर पुत्र विजय सिंह एवं विनीत उर्फ वीनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके द्वारा घटना का इकबाल करते हुए अपहृत का बैग एवं घटना के समय अभियुक्त इन्द्रजीत द्वारा पहनी हुई शर्ट एक जगह छुपा देने एवं उसे बरामद कराई है।













Related Items
शहर में 149 तथा देहात में 207 लोगों के बिना मस्क पाये जाने पर चालान किये गये
वीक एंड लॉक डाउन का देहात में भी रहा व्यापक असर
टीचर अनामिका शुक्ला पर 5 और FIR दर्ज, कई और हो सकती हैं, पुलिस ने प्रिया सिंह पर कसी नकेल