देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज रविवार को हो गया। ब्रज में जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। बस कान्हा के आने का इंतजार है। श्रीकृष्णोत्सव के अंतर्गत मुख्य मंच रामलीला मैदान और छोटे मंचों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के तन-मन को झंकृत कर रहे हैं। करीब 600 कलाकार इन आयोजनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवंत कर रहे हैं।
छह सौ कलाकार के 50 ग्रुप बनाए गए हैं। रविवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 29 व 30 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मुख्य आयोजन रामलीला मैदान पर चल रहा है। इसके अलाव शहर में 11 मंच और वृंदावन, गोकुल में भी मंच तैयार किए गए हैं। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु जगह-जगह भगवान की लीलाओं के दर्शन कर खुद को धन्य कर रहे हैं।
रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार को रात्रि तक अनवरत जारी रहेंगे। 30 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से जन्मभूमि से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। 31 अगस्त को गोकुल में द्वापर युग जीवंत होगा। इन आयोजनों में 600 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों के 50 ग्रुप बनाए गए हैं। करीब 550 कलाकार ब्रज और 50 कलाकार बाहर से आएंगे। झांसी, आंबेडकर नगर, हरियाणा के कलाकार बुलाए गए हैं। इसके अलावा शहर में प्रमुख 70 स्थानों पर बडी स्क्रीन पर कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण देखा जा सकता है।













Related Items
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ
आखिर क्यों पड़ा श्रीकृष्ण का नाम रणछोड़