BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा ने 7 माह में मथुरा-वृन्दावन को कुछ नहीं दियाः अखिलेश

भाजपा ने 7 माह में मथुरा-वृन्दावन को कुछ नहीं दियाः अखिलेशवृन्दावन नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रूक्मणी बिहार के समीप यादव धर्मशाला में श्रीकृष्ण यादव भवन का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया और इस धर्मशाला को एक ऐतिहासिक धर्मशाला बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस धर्मशाला को देखने के लिए हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों से लोग आयेंगे और यह धर्मशाला एक मिसाल होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाई। यह धर्मशाला उससे छोटी हो सकती है। हम जब भी मथुरा-वृदंावन आते है तो यहां के लोगों को कुछ न कुछ देकर जाते है और आज भी हम यादव धर्मशाला देकर जा रहे है। पहले भी हम अक्षयपात्र में आये थे तो यहां के लोगों को कुछ देकर गये थे। भारतीय जनता पार्टी ने 7 माह के शासनकाल के दौरान मथुरा, वृंदावन, बरसाना को इन लोगों ने कुछ नहीं दिया। यह झूठों की पार्टी है और झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। जीएसटी से खुदरा व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है और व्यापारी परेशान है। नोटबंदी का भी असर जनता पर बुरा पड़ा है। गोरखपुर में जीवन रक्षक आॅक्सीजन के चलते बच्चों की मौते हुई। हमनें मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि के रूप में दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उनके परिजनों को क्या दिया? गोरखपुर में आॅक्सीजन सिलेण्डर के टेंडर को लेकर भारी घोटाला है। हमारी पार्टी सभी छोटे-बड़ों को साथ लेकर चलेगी और हर प्रांत में इसका परचम लहराएगा। हमनें मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप बांटे जो गांव-गांव तक पहुंचे और उसका लाभ युवाओं को मिला लेकिन भाजपा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को क्या दिया। भाजपा जुमलों की पार्टी है और आरोप लगाने में माहिर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गयी है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में दिखाई नहीं देती। जिन मुद्दों को लेकर भाजपा के झूठे लोग सत्ता में आये थे। उन पर वे खरे नहीं उतरे है। भ्रष्टाचार बढ़ा है और अधिकारी बेलगाम हो गये है। इस मौके पर देवेन्द्र यादव, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश, जितेन्द्र, जगदीश, राकेश यादव, अमित सिंह, अशोक यादव, तेजपाल, सरदार सिंह, तुलसीराम शर्मा, जागेश्वर यादव, प्रह्लाद यादव सहित काफी संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More