BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टाटा 407 की टक्कर से सफाईकर्मी महिला की मौत

टाटा 407 की टक्कर से सफाईकर्मी महिला की मौतमथुरा। जिले के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे एक सफाई कर्मचारी महिला को टैंकर-टाटा 407 द्वारा कुचल देने से उसकी मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगो ने रास्ता जाम कर दिया, दुकानों के शीशे तोड़ दिये और बाजार बंद करा दियें तथा टाटा 407 में आग लगाने का प्रयास किया। घटना की खबर लगते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सदर और भारी पुलिस बल, फायर बिग्रेड पहुंच गयी जैसे-तैसे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 7-8 बजे सुरीर निवासी 45 वर्षीय शीला जो वृंदावन में ठेका सफाई कर्मी के रूप मेें काम करती है। उसे तेज गति से आते टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना बस स्टैंड के सामने की है। जैसे ही इसका पता आसपास के लोगो को चला उनमें आक्रोश फैल गया। रास्ता जाम कर दिया गया और दुकाने बंद करा दी। जिन लोगो ने दुकाने बंद नहीं की उनके शीशें तोड़ दिये भारी हुजूम वहां जमा हो गया। घटना की खबर मिलतेे ही सीओ सदर, सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम खुलवाया। टैंकर का मालिक गोंविद कुंड निवासी लियाकत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More