BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक्सप्रेस वे से तस्करी हो रही थी 40 लाख की शराब, एक गिरफ्तार

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे तस्करों को भी रास आ रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर तस्करी कर ले जाया जा रहा शराब तस्करी का एक और बडा जखीरा पुलिस ने जब्त किया है। पकडी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रूपये है।

इस शराब को ट्रक में भर कर ले जाया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना मांट भीम सिंह जावला,  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 अनन्त कुमार मिश्र, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पारुल चैधरी के नेतृत्व मंे आवकारी विभाग और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाही को अंजाम दिया।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पारुल चैधरी के मुताबिक  मांट टोल प्लाजा पर मथुरा से नोएडा की तरफ आने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग के दौरान नोयडा से आगरा साईड पर माइलस्टोन 102 पर टाटा ट्रक संख्या एमएच18 एए 5790 को चैक किया गया। जिसमंे 1000 पेटी अवैध विदेशी शराब ब्लू स्ट्रॉक रिजर्व व्हस्की लदी थी।

जब ट्रक के चालक शिवकुमार जयसवाल पुत्र विजयप्रसाद जयसवाल निवासी उमर सेठ बिल्डिंग कताई खादीपुर भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र से शराब के इस जखेरी के बारे में पूछताछ की गई तो वह ठीक कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद टीम को शक हो गया और चालक को रिहासत में ले लिया गया।

पूछताछ में शिवकुमार ने बताया कि वह ट्रक मालिक किशोर सदाशिव बांगर पुत्र सदाशिव बांगर निवासी बखराकरनगर काटन मार्केट के पीछे धूले महाराष्ट्र के साथ मिलकर चंडीगढ से सस्ती दरों पर लाकर मांग के आधार पर स्पलाई कर प्राप्त मुनाफे को आपस मे बांट कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं तथा अवैध शराब की तस्करी के लिए अपने  वाहन का प्रयोग करते है। बरामदा माल की कीमत करीब 40 चालीस लाख रुपये है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More