देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिले में एक बार फिर करीब साढे तीन सौ कोरोना पाॅजिटिव सामने आये हैं। रविवार का मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 घंटे मं 349 कोरोना मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
रविवार को जिला कारागार में कोरोना बम फूटा। जेल में 52 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर रिकॉर्ड 349 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। काबिलेगौर बात यह है कि इस बार देहात और वृंदावन से कई गुना ज्यादा कोरोन के मरीज मथुरा शहर में पाए गए हैं।
वहीं शहर के सर्राफा व्यवसाई बनवारी लाल गर्ग का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। 60 वर्षीय बनवारी लाल का इलाज मथुरा के ही केडी अस्पताल में पिछले दिनों से चल रहा था। उनकी पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब बताया जा रहा है। उनके निधन से समाज में शोक व्याप्त है।
रविवार को अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष एवं श्री रामलीला सभा के प्रधान मंत्री रहे समाजसेवी बनवारी लाल गर्ग का केडी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 3 दिन पूर्व कोरोना उपचार के लिए भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी भी अस्पताल में ही भर्ती है। घीया मंडी स्थित गली पचैरी निवासी बनवारी लाल पुराने सराफा व्यवसाई थे।
इनके निधन की जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी श्मशान घाट संचालन समिति के पदाधिकारी शशि भानु गर्ग ने बताया कि जगदीश बंसल के बाद बनवारी भाई साहब की दुखद मौत से सर्राफा व्यवसाई टूट गए हैं। बताया जाता है स्वर्गवासी बनवारी लाल रामलीला सभा सहित अन्य समाज सेवा के कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों सर्राफा व्यवसाई जगदीश बंसल का भी निधन हो गया था।













Related Items
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले 15 वनडे मैच, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?
राजस्थान में मूसलधार बारिश से कई जिले जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त