BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : 30 फुट का रह गया 100 फुटा रोड

मथुरा। प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोगों की फितरत बन गई है कि पहले समस्या को बढने दो और जब समस्या ला इलाज हो जाये तो उसके समाधान के प्रयास शुरू करो।  
 राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड से लेकर पुष्पांजलि उपवन तक जाने वाली सडक को सौ फुटा के नाम से जाना जाता है। महौली रोड को भी सौ फुटा का जाता है। ये रोड कभी सौ फुट के थे, अतिक्रमण के बाद यह कहीं 25 तो कहीं 30 फुट के ही रह गये हैं। ये अतिक्रमण एक दिन में नहीं हुए, चोरी छुपे और रात में भी नहीं किये गये है। अतिक्रमण करने और अतिक्रमण को और आगे बढाते जाने का यह क्रम लगातार जारी है। इस बचे हुए रोड पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। बाकी रोड के किनारे बने सभी मकान वालों ने एक दूसरे की देखा देखी चबूतरा बनाना शुरू कर दिया है। सौ फुट की सडक सिकुडती जा रही है। इसकी शिकायत भी लोग समय समय पर अधिकारियों से करते रहे हैं लेकिन अतिक्रमण कर ने वालों में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी पकड प्रशासन में है। कुछ सत्ता में भी धमक रखते हैं। इसके चलते शिकायतों पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं हो सकी है। अब जब रास्ता सिकुडता जा रहा है आये दिन वाहनों के निकलने और घर के सामने गाडी खडी कर ने को लेकर लोगों में झगडे होने लगे हैं।
नगर निगम अब चाहकर भी अतिक्रमण को हटवा नहीं पा रहा है। नगर निगम की टीम कई बार पहुंची है लेकिन विरोध के चलते वापस लौटना पडा है। एक बार पिफर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
एमवीडीए व नगर निगम की टीमें संयुक्त कार्यवाही कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर रही हैं।  


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More