देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। तहसील वार लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुरा की मौजूदगी में छाता तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम के सामने जिस तरह से पुलिस कार्यप्रणाली, मनमानी और पुलिसकर्मियों के व्यवहार की शिकायतें पहुंची उससे एक बारगी यह समाधान दिवस थाना दिवस में तब्दील हो गया। जिलाधिकारी और एसएसपी के सामने कुल 66 शिकायतें आईं जिनमें से 30 तो पुलिस कही थी। 24 शिकायतें राजस्व संबंधी थी। बाकी सभी विभागों की शिकायतों की संख्या मात्र 12 रही।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने तहसील छाता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों को सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें साथ ही शिकायतकर्ता को भी की गई कृत कार्यवाही से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को शिकायती रजिस्टर में आवश्यक रूप से दर्ज करें तथा प्रयास करें कि आने वाले सम्पूर्ण समाधान से पूर्व ही उसका निस्तारण कर दिया जाय।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि तहसीलों में पड़े लम्बित विवादों को यथाशीघ्र निस्तारण करें साथ ही थानेवार भूमि विवादों को चिन्हित कर तथा दोनों पक्षों से बात करने के पश्चात उसका यथाशीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिये कि वह निरंतर अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें तथा भूमि विवाद आदि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक तहसील में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए अपने तहसील प्रांगण एवं तहसील के सभी क्षेत्रों को वन यूज प्लास्टिक से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जहां एक ओर वायरस बीमारियों से मुक्ति मिलती है वहीं दूसरी ओर स्वच्छता के वातावरण में कार्य करने में प्रसन्नता होती है।
श्री मिश्र ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक आवश्यक रूप से पहुॅचायें। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जीवन ज्योति, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को आवश्यक रूप से प्राप्त हो।
जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात तहसील छाता का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के अभिलेख कक्ष का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का रख-रखाव, खासरा खतौनी, रजिस्टरों एवं अन्य संबंधित पंजिकाओं का निरीक्षण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारीध्ज्वांइट मजिस्टेªट नितिन गौड, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
Former IG of Punjab Police Kunwar Vijay Pratap Singh joins Aam Aadmi Party at Amritsar
MATHURA POLICE : गैंग के चार शातिर दबोचे, जासूस बच्चा भी पकडा
MATHURA POLICE : ट्रैक्टर-ट्राली लूट का तीसरा आरोपी पकडा