BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

24 घंटे में मिले मरीजों का आंकड़ा

मथुरा। कई दिन बाद 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीजों का आंकडा 200 नीचे रहा। शनिवार को मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बीते 24 घंटे में 192 कोरोना मरीज सामने आये हैं। इनमें कुछ फ्रंटलाइन वर्कर और कुछ खास लोग भी शामिल हैं।

मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल कोरोना पॉजिटिव हो गए है। वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह के पुत्र अतुल सिसौदिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इसके अलावा सीएमओ आफिस और महिला जिला अस्पताल में भी कोरोन ने दस्तक दे दी है। इनमें कोसीकलां स्थित पेप्सीको और छाता स्थित सागर रत्ना में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।

द्वारकाधीश मंदिर 30 अप्रैल तक बंद


श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान के बाद अब श्रीद्वारकाधीश मंदिर 30 अप्रेल तक आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने दी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी ब्रजेश कुमार एवं डॉ. वागीश कुमार कांकरोली युवराज के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के चलते 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पूजा सेवा निरंतर मंदिर के सेवकों द्वारा होती रहेगी। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वह घरों में सुरक्षित रहें, मुंह पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

सुबह पांच से दस बजे तक खुलेंगी मंडी


लाॅकडाउन का असर मंडियांे में भी साफ नजर आया। मंडियों का खुलने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। सुबह पांच बजे सेे दस बजे तक ही मंडियां ख्ुालेंगीं। शनिवार को मंडियों में भीड कम नजर आयी।  

शनिवार को पसरा रहा सन्नाटा


यूपी में दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शनिवार को मथुरा और वृंदावन के बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बरसाना में लॉकडाउन की अवहेलना की गई। दुकानें भी खुली और ओवर लोड ऑटो टैंपोे भी सरपट दौड़ते नजर आए। काबिलेगौर बात यह है कि तिराहे-चैराहो और प्रमुख मार्गों पर रोज तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी भी नदारद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More