BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : लाकडाउन उल्लंघन के 232 मामले दर्ज

मथुरा(केके पाठक)। मंडल के सभी जिले कोरोना की चपेट में हैं। पडोसी जनपद आगरा में कोरोना पाजिटिव की संख्या लगातार बढती जा रही है। मथुरा में भी खाता खुल चुका है। यह आंकडा बढ सकता है। अभी 36 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। आगरा कोरोना पाॅजिटिव केस को लेकर भले ही चिंता बढा रहा है लेकिन आगरा मंडल में लाकडाउन उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले मथुरा में दर्ज हुए हैं। मथुरा लाकडाउन उल्लंघन के मामलों में पहले स्थान पर है। मथुरा में लाकडाउन उल्लंघन के कुछ 232 मामले दर्ज हुए हैं। 319 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सामाजिक, धार्मिक वैमनस्य बढाने वाले कमेंट और प्रतिक्रिया करने वालों पर भी मथुरा पुलिस बेहद सख्त रूख अपना रही है। इस तरह की मंशा वाले करीब 200 लोगों के खिलाफ पुलिस मामले दर्ज कर चुकी है। ऐसे लोगों की धरपकड भी शुरू कर दी है जिससे लोगों को सख्त संदेश पहुंचे। सोशल मीडिया पर भडकाउ कमेंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने ओल से गिरफ्तार किया है। कई लोगों की पुलिस को तलाश है। शहर के करीब 30 हजार की आबादी वाले जिस क्षेत्र को सील किया है, वहां पहरा सख्त है, इसके अलावा जहां सिर्फ लाकडाउन हैं वहां भी लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अब तक तरहे चैराहों पर पुलिसकर्मी तैनात थे। गलियां मंे पुलिस गश्त कर रही थी। अब गलियों में भी पुलिस कर्मी लगा दिये गये हैं जिससे लोगों को लाकडाउन तोडने का मौका ही  नहीं मिल सके।

ओल के पश्चात दरेसी क्षेत्र में किया जा रहा है, घर-घर सर्वेः एसएसपी
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि ओल एरिया को सील कर सर्वे करा लिया गया है तथा दरेसी पर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना कन्ट्रोल रूम पर आवश्यक रूप से दें।

डीएम, एसएसपी ने किया लाॅक डाउन का निरीक्षण
 जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जिसमंें होलीगेट, डीग गेट, जयसिंह पुरा, धौरेरा क्षेत्र मथुरा में तथा अनाज की मण्डी, सब्जी मण्डी, पुराना बाजार एवं बिहारी जी के मन्दिर के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम ने की अपील, बेवजह घर से न निकलें
जिलाकिारी सर्वज्ञरामि मिश्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ चैराहों पर आने-जाने वाले लोगों से जाने का कारण एवं उनके पासों का भी निरीक्षण किया। होलीगेट पर बिना कारण के जा रहे एक मोटर साइकिल तथा एक कार को सीज कर दिया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह लाॅक डाउन का पालन शक्ति से करें और बेवजह सड़कों पर न निकलें। जो व्यक्ति सड़कों पर बेवजह मिलेंगे उनके वाहन सीज करके उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More