BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बस ने रिक्शा चालक को रौंदा, मौत

डीगगेट पुलिस चैकी क्षेत्र्ा में हादसे के बाद जुटा आक्रोषित लोगों हुजूममथुरा। जीएलए विष्वविद्यालय की बस ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र में दरेसी रोड पर एक रिक्शा चालक को रौंद दिया। घटना सुबह 8.30 बजे की है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बेकाबू बस से घायल हुए रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायल को नयति मेडसिटी अस्पताल में रेफर किया गया है। इस बीच रिक्शा चालक पोला निवासी मछली मंडी की मौत हो गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोग मृतक को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। दरेसी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों का शांत कराया। इसके बाद जाम खोला जा सका। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, रिक्शाचालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को अंजाम देने वाली बस को लोगों  ने पकड लिया और चालक... को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चालक थाना गोविंद नगर में बंद था। चालक को थाने से छुडाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके विरोध में लोगों का हुजूम देर षाम तक 
डीग गेट चैकी और लगा रहा। 
दिनभर तैनात रही पुलिस
संवेदनषील डीगगेट पुलिस चैकी क्षेत्र्ा में दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम से बाॅडी आने के बाद एक बार फिर लोगों का आक्रोष भडका और जाम लगा दिया, पुलिस पलपल मामले को सम्हालती रही।  
 
होलीगेट, डीगगेट से डायवर्ट किया यातायात
दिनभर पुलिस ने दरेषी रोड के यातायात को बंद रखा, होलीगेट और डीगगेट से वाहनों का प्रवेष प्रतिबंधित रखा। होलीगेट से जाने वाले वाहनों को को डैम्पीयर नगर हो कर निकाला गया। 
 
वर्जन 
जिस बस से हादसा हुआ है वह बाबा ट्रेवल्स की बस है और अनुबंध पर जीएलए विष्वविद्यालय में लगी हुई थी। घायल को नयति मेडसिटी भेज दिया गया है।
श्रवण कुमार, एसपी सिटी  
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More