देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसोमवार को कस्बा के रामलीला मैदान में उपभोक्ता अधिकार संगठन द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायालय जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्या श्रीमती सोफिया असरफ ने किया। इस दौरान गोवर्धन रोड़ स्थित उपभोक्ता अधिकार संगठन कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला जज श्रीमती सोफिया असरफ ने कहा कि उपभोक्ताओं से संबंिधत विभिन्न समस्याऐं को संगठन द्वारा निपटाया जायेगा। और बिजली निगम, राशन सामग्री, दुकानदार द्वारा घटतौली आदि की शिकायत से हमें अवगत करायें ताकि धोकाधडी से ग्राहकों को मुक्त कराने का कार्य हमारें संगठन का है। जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं का शोषण सहन नही किया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण ने गोपाल सिंह को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक गोवर्धन मोहन प्रकाश उपाध्याय, कैप्टन नेत्रपाल सिंह, महामंत्री चंद्रमणि शर्मा, सचिव विजय कुमार, सह सचिव श्याम बिहारी शर्मा, हसमत सिद्दीकी, गोपाल प्रसाद, मोहन सिंह, आरीफ अली, इदरीश खां, अफसर खां आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन शर्मा व संचालान मीडिया प्रभारी तिलक कुतंल ने किया।













Related Items
भीम सेन सैनी स्मृति में लगा चिकित्सा शिविर
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
टेलीकॉम सेक्टर में केंद्र सरकार के बड़े संरचनात्मक सुधारों से 5जी, रोजगार, विकास, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता हित के मार्ग प्रशस्त