देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बरसाना के गांव डभाला में खेत से युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की और दो दिन तक खाना नहीं दिया। दो दिन बाद जागी बरसाना पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ थाना बरसानामें अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामला 27 नवंबर का है। थाना बरसाना के गांव डभाला निवासी रामबाबू पुत्र देवला खेत पर कार्य में जुटा था। इसी बीच गाड़ी से आए पांच अपहरणकर्ता उसे गाड़ी में डालकर ले गए। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शोर भी मचाया। अपह्त के परिजनों ने भागदौड़ करके अपहरणकर्ताओं की तलाश की और पुलिस को सूचित किया।
काफी देर बाद पहुंची बरसाना पुलिस ने केवल औपचारिकताएं ही पूरी की। अपह्त की तलाश की जहमत तक न उठाने वाली बरसाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर रात को छाता के गांव लाडपुर निवासी लेखा, जगवीर, सचिन, रामनिवास, रामकिशन और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन