BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विशाल बाल रैली के साथ बाल मेला का शुभारम्भ

 जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं बॉलीवुड अभिनेता पुनीत वशिष्ठ ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन  बच्चों ने रैली निकाल यमुना प्रदूषण मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ स्वच्छता के प्रति किया जागरूक  

 
वृंदावन(जहीर आलम)।  श्री वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में 16 वें श्री कृष्ण बाल मेला का शुभारंभ शुक्रवार को बाल रैली के साथ हो गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 1200 सौ स्कूली बच्चों ने सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।  रैली का शुभारम्भ मशहूर फिल्म अभिनेता पुनीत वशिष्ठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति नारायण दास अग्रवाल, आरएसएस के प्रांत प्रचारक राघवेंद्र भाजपा नेता उपसदन राधा कृष्ण पाठक एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के साथ पं. मृदुल कांत शास्त्री ने तिरंगा झंडा के साथ हरी झंडी लहरा कर किया। बाल रैली गांधी पार्क से प्रारंभ होकर अनाज मंडी, प्रताप बाजार, बनखंडी, विद्यापीठ होते हुए श्रोत मुनि आश्रम पर संपन्न हुई। समापन पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र , नागेंद्र गॉड एवं अभिनेता पुनीत वशिष्ठ  सहित पदाधिकारियों ने बच्चों को स्कूली बैग पानी की बोतल लंच बॉक्स के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया । इस बीच मशहूर फिल्म अभिनेता पुनीत वशिष्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा लोगों ने दुपट्टा उड़ा कर व पुष्प वर्षा कर रैली का जोरदार स्वागत किया। 
तत्पश्चात शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें हास्य वीर रस की काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गयी। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया। अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने बताया कि  24 25 और 26 नवंबर को प्रतिदिन शाम 5  बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न स्कूल कॉलेजों के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर मेघश्याम  वार्ष्णेय , विवेक अग्रवाल, ठाकुर हरीवल्लभ सिंह, सुजीत वार्ष्णेय, बृजेश गुप्ता ,विवेक गौतम, विष्णु गोला, निखिल अग्रवाल, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह अंकित वार्ष्णेय, मनीष पंडित, बंटू गोस्वामी आदि मौजूद रहे.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More