BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा सरकार ने किसान व व्यापारियों का किया उत्पीड़नः यदुवीर

गोवर्धन आन्यौर परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमएलसी उदयवीर सिंह का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, जिला सचिव कृष्ण मुरारी व अन्य। मथुरा।गोवर्धन बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में विधानसभा के 330 वूथों को लेकर समाजवादी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमएलसी एटा, मैनपुरी, मथुरा (विधायक) उदयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बेईमानी और भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास के नाम पर करोड़ों रूपये के प्रोजेक्ट पास कराये गये जिसमें धरातल पर कुछ नहीं किया गया। भाजपा की केन्द्र सरकार ने साढ़े चार साल तक जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया। भाजपा की सरकार में व्यापारी का कारोबार ठप्प हो गया है। महंगाई के चलते किसान दुखी है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस नौ सौ रूपये के पार हो गई है। जीएसटी ने व्यापार को बंद कर दिया है। भाजपा के एजेंट नोट बंदी में जनता के रूपया को लेकर विदेश भाग गये। किसानों को किसान बीमा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने डेढ़ साल में सिर्फ कागजों में काम किये हैं। सपा सरकार के विकास के कामों पर रोक लगा दी है। जनता एक बार धोखे में आ गई लेकिन अब दोबारा नहीं आएगी। सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने बताया कि गोवर्धन विधानसभा के 330 वूथों में से प्रत्येक वूथ पर बीस-बीस युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। हमारे सामने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। समाजवादी पार्टी दोनों चुनाव कार्यकर्ताओं के बलबूते जनता के आशीर्वाद से जीतेगी। उन्होंने कहा कि गोवर्धन को जोड़ने वाले फोर लेन के काम को बंद करा दिया है। सपा सरकार ने गोवर्धन को तहसील और बाईपास दिया। अबकि बार सपा सरकार बनते ही गोवर्धन का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। भाजपा सरकार में उसके विधायकों की कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदयवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला व चांदी मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने की। संचालन जागेश्वर यादव ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव कृष्ण मुरारी, लोहिया वाहनी विधानसभा अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, रवि यादव, महेन्द्र चैधरी, प्रशांत चैधरी, नैनूपट्टी के प्रधान प्रतिनिधि  तेजवीर सिंह, राम पुरोहित, अरूण चैधरी, हेंमत, सुभाष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष जीआर शर्मा आदि थे। 
 
भाजपा को छोड़कर सपा का दामन थामा  
मथुरा।गोवर्धन सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राधाकुंड के सभासद कन्हैया गोस्वामी, कन्हैया लाल बघेल, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे संजय अग्रवाल, दानघाटी मंदिर के पुजारी मीना लाल पुरोहित, किशन सिंह, सुनील उपाध्याय, दीपक, चन्द्रशेखर, सौदान सिंह, कुलदीप आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More