देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। आॅस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एवं चैन्नई सुपरकिंग क्रिकेट टीम के कोच स्टीव रिक्सन बुधवार को चैतन्य विहार स्थित संदीपनी मुनि स्कूल में आए। आॅस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टीव रिक्सन ने पत्रकारों से मुखाबित होते हुये विद्यालय प्रबंधन के शिक्षण कार्य की सराहना करने के साथ ही अपने क्रिकेट जीवन के अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि फूड फाॅर लाइफ एवं सांदीपनि मुनि स्कूल के बारे में संस्था से जुड़ी हुई बातें अमेरिका से पता चली तो वे स्कूल के बारे में ज्यादा उत्सुक हुए। यहां आकर जब वो बच्चों से मिले तो देखा कि स्कूल में 1500 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन, चिकित्सा आदि की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है और सबसे महत्वपूर्ण उन्हें सुरक्षित वातावरण फलने-फूलने का अवसर है, जिससे वो भविष्य में पूरी गरिमा के साथ अच्छा नागरिक बन सकें।
अपने क्रिकेट जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आस्ट्रेलिया की तरफ से 13 टेस्ट मैच एवं 6 एकदिवसीय मैच खेलने का अवसर मिला। उनके क्रिकेट के आदर्शों में एलेन नाॅट इंग्लैंड, रोडनी मार्श, ग्रैग चैपल एवं विव रिचर्ड को सर्वकालीन महानतम क्रिकेटर बताया। वर्तमान में धोनी, विराट कोहली एवं केन विलिम्सन को बेहतरीन खिलाड़ी बताया। स्टीव 2016 से 2018 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच एवं आईपीएल के हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच रह चुके हैं।
वहीं सांदीपनी मुनि स्कूल ने स्टीव के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने ओडिसी, जूडो-कराटे, जिम्नास्टिक, योग, कत्थक, लोकनृत्य आदि का मंचन किया। कार्यक्रम में रूपा रघुनाथ, राधिका दासी, निर्गुणा दासी, राजेंद्र सिंह, सीमंत शर्मा, सुनील लवानिया, पार्थ सारथी आदि उपस्थित थे।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की