BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आश्रम में किशोरी के साथ छेड़छाड़

पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज जेल भेजा वृन्दावन(जहीर आलम)। बांके बिहारी चौकी अंतर्गत मोती झील क्षेत्र स्थित एक आश्रम में किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है, घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। तीर्थ नगरी वृंदावन के आश्रम में  किशोरी के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की वारदात से एक बार फिर सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मोती झील स्थित एक आश्रम के कर्मचारी  ने चौकीदार की नाबालिग किशोरी को उस समय बद नियति से दबोच लिया जब वह आश्रम में ही एक टॉयलेट में थी , किशोरी के पिता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की । किशोरी के शोर मचाने पर आश्रम के अन्य लोग आ गए और युवक को मौके पर दबोच लिया । घटना की सूचना पर आई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने 354 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पकड़े गये आरोपी का नाम प्रदीप पुत्र कोमल, ग्राम पोड़ी जबलपुर मध्य प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस संबंध में जब आरोपी प्रदीप से बात की उसने मामला प्रेम प्रसंग का बताया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More