BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जहरीली गैस ने बना दिया बीमार, अस्पताल में भर्ती

अमोनियां गैस की चपेट में आये लोग जिलाचिकित्सालय में इलाज कराते हुए।मथुरा। थाना हाईवे में अपनी मां की मृत्यु के बाद उनके क्रियाकर्म करने यमुना किनारे पहुंचे तीन भाई और उनके रिश्तेदार अमोनिया गैस की चपेट में आने से बीमार हो गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

भगवान नगर निवासी सोबरन सिंह की करीब 100 वर्षीय मां हरभेजी पत्नी घासी राम का निधन रविवार को हो गया था। बुधवार को आज उनके तीज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोबरन सिंह के भाई रामजीलाल और प्रेम सिंह के साथ मृतका का भतीजा ग्यासी पुत्र हरिया गुहाना, डीग से आया था।

तीजा करने के लिए सोबरन, उनके भाई प्रेम सिंह, रामजीलाल और उनका पुत्र शिव सिंह तथा मृतका का भतीजा ग्यासी सहित सभी यमुना किनारे पहुंचे जहां एक व्यक्ति रिक्शे में रखकर एक सिलेंडर छोड़ गया था। सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सूचना पर सीएमओ डाक्टर शेर सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने मरीजों से घटना की जानकारी ली। अब सभी की हालत ठीक है।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More