BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस की जीत, लेकिन भाजपा को लाभार्थी वोटबैंक और किसानों से उम्मीद

सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस की जीत, लेकिन भाजपा को लाभार्थी वोटबैंक और किसानों से उम्मीदजयपुर । राजस्थान में शनिवार को आचार संहिता लगते ही चुनावी सर्वे में एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने कांग्रेस की जीत का अनुमान बता दिया है। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को नतीजे आयेंगे।

एबीपी न्यूज और सी-वोटर के सर्वे में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को सिर्फ 56 सीटें दी गई है, जबकि कांग्रेस पार्टी को 142 सीटें दी गई है वहीं अन्य को दो सीटें दी गई है। इसके अलावा सर्वे में सीएम के तौर पर सचिन पायलट को 36 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं वसुंधरा राजे को 27 फीसदी, और अशोक गहलोत को 24 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। यह सर्वे सितंबर में हुआ है। इस दौरान राजस्थान में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 200 सीटों पर 7797 लोगों की राय ली गई।

लाभार्थी जनता और किसानों से वोट की उम्मीद

वहीं सत्तारूढ़ वसुंधरा सरकार को उम्मीद है कि कर्जमाफी योजना, बिजली के पैकेज से किसान समुदाय के वोटों का लाभ भाजपा को मिलेगा। साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे पेंशन योजना, भामाशाह मोबाइल फोन योजना, भामाशाह कार्ड, समेत कई योजनाओं से लाभार्थी जनता का भाजपा पार्टी को साथ जरूर मिलेगा।

वहीं वसुंधरा सरकार करोड़ों रुपये खर्च करके लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर चुकी है। इसके अलावा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की तरफ से एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च करके मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से शुभकामना संदेश भी 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को भेजे जा चुके है। इसके अलावा जयपुर में पीएम मोदी लाभार्थी जनसंवाद के अलावा 4 और 5 सितंबर को भी करोड़ों रुपये खर्च करके वसुंधरा सरकार ने लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए थे।

 

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि भले ही नाराज सरकारी कर्मचारी और रोडवेज के कर्मचारी भाजपा का साथ नही देंगे, लेकिन जनता का साथ जरूर मिलेगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More