BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बेटियां स्वावलम्बी, निर्भीक और साहसी बनेंः हेमा मालिनी

सांसद हैमा मालिनी गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की जानकारी देते हुए। मथुरा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को आम जनमानस से जोड़ने के लिए एक बृहद रैली का आयोजन कलेक्टेªट से वेटनरी काॅलेज तक किया गया। रैली का शुभारम्भ सांसद हेमा मालिनी तथा आंकाक्षा समिति की अध्यक्ष राजलक्ष्मी ने संयुक्त रूप से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां स्वावलम्बी बने, निर्भीक बने और साहसी बने, जिससे किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए आज वातावरण बदल चुका है। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां हमेशा मां-बाप का ख्याल रखती हैं। बेटियों को बचाना, संभालना घर परिवार में सिखाना चाहिए।
महिला आंकाक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की पत्नी  राजलक्ष्मी मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि बेटे तथा बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए, क्योंकि आज के समय में बेटी, बेटों से काफी आगे है जो देश दुनिया में अपना परचम फहरा रही हैं। अर्थात किसी भी स्तर पर कम नहीं है।
 उन्होंने कहा कि बेटी दो परिवार को चलाती हैं अर्थात शादी के पश्चात दूसरे परिवार की जिम्मेदारी होते हुए भी मां-बाप का ख्याल जरूर रखती है। उन्होंने कहा कि बेटियों का मनोबल कम न होने दें और बेटी के जन्म पर दुगुनी खुशी मनानी चाहिए। सांसद हेमा मालिनी, विधायक पूरन प्रकाष, कारिंदा सिंह के अलावा जिलाधिकारी सवज्ञराम मिश्र आदि ने गांधी जी और षास्त्र्ाी जी के चित्र्ाों पर माल्र्यापर्ण किया।
 
इन्होंने लिया रैली में भाग
 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला हेल्प लाइन 181 महिला समाख्या की ओर से विभिन्न महिलाएं नारे लिखी पटिटकाएं लेकर चल रही थीं। केआर गल्र्स, महाराजा अग्रसेन, प्रेमदेवी अग्रवाल, चमेली देवी, लक्ष्मण प्रसाद, ब्लैक स्टोन कन्या, जानकी बाई कन्या इण्टर काॅलेज के अतिरिक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनगर, धौली प्याऊ सहित कई विद्यालयों की छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इसके
अतिरिक्त बाल विकास पुष्टाहार विभाग से 400 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां,
चिकित्सा विभाग के ओर से 200 आशा बहू तथा महिला समाख्या की ओर से 150 महिला सहयोगी सहित लगभग 2000 की संख्या में प्रतिभाग करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओे के लिए जागरूक करते हुए वेटनरी काॅलेज पहुॅची, जहां पर रैली का समापन किया गया। 
 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More