देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। गोवर्धन दसविसा स्थित वृंदावन गैस्ट हाउस में 51 वें गजेन्द्र मुखी गिरिराज जी के प्राकट्योत्सव का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। दिव्य आनंदमयी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर प्रवचन करते हुए आचार्य मनीष पूर्णानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात् कृष्ण का स्वरूप है। कलियुग में भव सागर से पार उतरने का एक मात्र साधन श्रीमद्भागवत कथा है। इसके श्रवण करने से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान की लीलाओं से साक्षात्कार करना है तो भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें। महोत्सव के शुभारंभ पर मानसी गंगा गिरिराज जी मंदिर में पूजा अर्चना कर कलश शोभायात्रा दसविसा, गिरिराज दानघाटी मंदिर, बड़ा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा, चक्लेश्वर होकर निकाली गई। इस अवसर पर कृष्ण चंद कैशोरैया, युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी सुशील अग्रवाल, गणेश पहलवान, राजेश पाठक, प्रीतम प्रजापति आदि थे।













Related Items
RSS प्रमुख भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, RJD ने जाति जनगणना पर दी सलाह
MATHURA : भागवत कार्यक्रम के लिए पूरे परिसर को किया गया था बुक, स्टोर रूम में हुआ हादसा
भागवत मन्दिर श्रीमद्भागवत जयंती अष्ट दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न