BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन पुलिस ने पकड़े अवैध शराब के तस्कर

 
गोवर्धन में देशी शराब के तस्करों की जानकारी देते सीओ जगदीश कालीरमन व आरोपियों के साथ पुलिस टीम। मथुरा(ब्यूरो)। गोवर्धन अपराधियों के धर-पकड़ अभियान में गोवर्धन पुलिस अवैध शराब के तस्कर पकड़े हैं। पुलिस ने 130 देशी शराब की पेटी बरामद की हैं। पुलिस की लगातार दूसरी सफलता है। पुलिस उपाधीक्षक गोवर्धन जगदीश कालीरमन ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार मय फोर्स वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी इंटेलीजैंस विंग प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने सूचना दी कि आगरा की ओर से एक संदिग्ध कैंटर गोवर्धन की ओर आ रहा है। इस पर गोवर्धन की ओर आ रहे आयशर कैंटर को रोकने की कोशिश की गई तो कैंटर को रोककर चालक भागने लगा। कैंटर से भागते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। एक व्यक्ति मौके पर का फायदा उठाकर भाग गया। कैंटर की तलाशी ली गई तो मस्ताना ब्रांड की देशी शराब की 130 पेटियां रखी मिली। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपने नाम सिंहपाल उर्फ चन्द्रपाल पुत्र राम चरन निवासी ग्राम सांखी थाना बरसाना, रोहताश पुत्र हरभान निवासी ग्राम पाई थाना जुरैरा जिला भरतपुर बताया है। पुलिस की गिरफत से भागा गया व्यक्ति शराब का तस्कर है जिसका नाम ओमपाल पुत्र हरीचंद निवासी फुलवारी सदर पलवल हरियाणा है। उक्त शराब को हरियाणा बाॅर्डर से आगरा मंडी तक पहुंचाते हैं। गोवर्धन पुलिस की अवैध शराब को लेकर यह दूसरी सफलता है। विगत दिनों अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More